फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की मौत

Thu, 13 Aug 2020 08:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, डालटनगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू झगड़ों से परेशान होकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दुर्घटना में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटे सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


पलामू में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि सबौना गांव निवासी प्रियंका देवी (32) का सुबह में अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। इससे नाराज प्रियंका ने अपने तीनों बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका और उसकर आठ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे (छह और तीन साल) बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची है, उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें