झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
भाजपा ने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक ओर झारखंड सरकार की मेधा डेयरी रमजान मुबारक का विज्ञापन देती है और अपने कार्यालय में इफ्तार पार्टी मनाने की छूट देती है। दूसरी तरफ, भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर मेधा के कार्यालय में मिठाइयां बांटने वाले व्यक्ति को चेतावनी पत्र दे दिया जाता है।
शाहदेव ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए मिठाई बांटने वाले व्यक्ति को दिए गए चेतावनी पत्र में ऐसा दुबारा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि कार्यालय में दूसरे धर्म के भी लोग हैं इसलिए ऐसा करना गैर वाजिब है।
शाहदेव ने कहा की भाजपा इस दोहरी नीति की कड़ी निंदा करती हैं और सरकार से मांग करती है कि वह अविलंब इस पत्र को वापस लें। साथ ही इसे जारी करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करे।