फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी घुसपैठ: मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती, बोले- ...राजनीति से दे दूंगा इस्तीफा

Wed, 19 Mar 2025 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को चुनौती दे दी। इरफान अंसारी ने कहा, राज्य से एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ मिल गया तो राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
मंत्री इरफान अंसारी, बाबूलाल मरांडी और पूर्व मंत्री, रणधीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है। लोकसभा में लगातार भाजपा से गोड्डा सांसद संथाल परगना में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा बांग्लादेशी मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा जा रहा है। अब पलटवार करते हुए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा, अगर राज्य से एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ मिल गया तो राजनीति से दे दूंगा इस्तीफा।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन


झारखंड में बजट सत्र जारी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में NRC लागू कराने की बात कर दी। साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि संथाल परगना में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है, जिससे आदिवासी समाज शोषण का शिकार हो रहे हैं। इस पर जमकर हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी लागू होगी नई उत्पाद नीति, समझिए शराब बिक्री पर कैसे पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन


बाबूलाल मरांडी के समर्थन में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने राज्य के  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर व्यंग्य करते हुए उन्हें ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान कह दिया। यहां तक कि झारखंड में एनआरसी लागू कर उन्हें झारखंड से बाहर करने की बात कह दी है। ज्ञात हो पिछले दिनों इरफान अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के गिरिडीह दौरे पर तंज कसते हुए कहा था, वह छत्तीसगढ़ से आए हैं और उनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पीएम सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री संजय यादव ने युवाओं की दी सलाह

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया पलटवार
बाबूलाल मरांडी और रणधीर सिंह के बयान के बाद सदन का माहौल गरमा गया है। मौके पर पलटवार करते हुए झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, विपक्ष कमजोर हो चुका है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन अगर आपसी भाईचारे को खत्म करने की कोशिश की जाएगी तो यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास के लिए कार्य कर रही है।बाबूलाल मरांडी को चेतवानी देते हुए इरफान अंसारी ने कहा, अगर राज्य  में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ मिल गया तो राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें