फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मातम में बदला शादी समारोह, हाई टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों की बस, दो की मौत

Thu, 03 Dec 2020 08:33 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मेदिनीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा समेत दो बारातियों की बुधवार को मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जमुआ सेतु के पास की है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब बाराती दल के सदस्य बस में सवार होकर विवाह के लिए बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे तभी रास्ते में बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा मुरारी कुमार (33) ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार के चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 37 वर्षीय शंकर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें