फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: शहीद की बेटी के साथ दो साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी एएसआई फरार

Wed, 18 Sep 2019 03:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और साथ ही उस पर दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। आरोपी एएसआई फिलहाल फरार चल रहा है। 

विज्ञापन



बोकारो पुलिस के एएसआई राजू सिंह के खिलाफ शहीद की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। जब मामला खुला तो पता चला कि आरोपी एएसआई पिछले दो साल से शहीद की बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता की मां ने चास स्थित महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शिकायत की खबर मिलते ही आरोपी एएसआई राजू सिंह फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम राजू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचा तो लेकिन पूछताछ के दौरान ही फरार हो गया। चास महिला थाना ने पीड़िता को अदालत में पेश किया जहां थाना 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया। वहीं, सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर बोकारो के एसपी पी. मुरुगन ने आरोपी पुलिस अधिकारी को निलंबित करते हुए जांच के लिए एक टीम का गठन करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी की दबिश के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें