फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों का आज झारखंड बंद, धनबाद में रेलवे पटरी उड़ाई

Mon, 29 May 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों की करतूतें बंद होने का नाम ही नहीं ले रहीं। आज नक्सलियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले चिचकी और करमबंध रेलवे स्टेशन के बीच की पटरी उड़ा दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ नक्सलियों ने झारखंड बंद का ऐलान किया था। बंदी रविवार रात 12 बजे से शुरू हुई थी और ये सोमवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी। बंदी को लेकर रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक का सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद भी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। 

प्रेस, एंबुलेंस जैसी जरूरी चीजों से जुड़े वाहनों को बंदी से मुक्त रखा गया है। बंदी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एलर्ट जारी कर दिया है। नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें