आईजी (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो राज्य के विभिन्न जिलों में 104 मामलों में वांछित था।
झारखंड के रांची जिले में 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आईजी (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो राज्य के विभिन्न जिलों में 104 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
होमकर ने बताया कि वह झारखंड के लुगु, झुमरा और पारसनाथ इलाकों में सीपीआई (माओवादी) के लिए एक स्तंभ थे। आईजी ने कहा कि झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से राज्य में भाकपा (माओवादी) और अन्य संगठनों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।
होमकर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 1,300 से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, लगभग 50 लाल विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया और उनमें से 31 मुठभेड़ के दौरान मारे गए। उन्होंने बताया कि माओवादियों का आधार क्षेत्र सिकुड़ गया है, और वे अब राज्य के कुछ इलाकों तक ही सीमित हैं।