फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चतरा के बहेरी गांव में बड़ा हादसा, 16 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत; परिजन हुए बेसुध

Wed, 03 Sep 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंप की मदद से कुएं का पानी खाली कर पुलिस ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। अशोक लाल का 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार कुएं में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, साहिल पांच अन्य दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि साहिल पहली बार कुएं में तैरने की कोशिश कर रहा था और उसे तैरना नहीं आता था।

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंप की मदद से कुएं का पानी खाली कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें; प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावानी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने बहेरी गांव पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर कोबना पंचायत के मुखिया बब्लू कुमार मेहता, समाजसेवी भोला यादव, प्रमोद पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें