फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Weather News: प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावानी

Wed, 03 Sep 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Weather News: आईएमडी ने सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के तीन जिलों में गुरुवार तक भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट (गंभीर चेतावनी) जारी की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उनमें गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

आईएमडी ने सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कि झारखंड में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक व्यापक वर्षा की संभावना है। इस दौरान कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग में करमा उत्सव का आयोजन, मंत्री चमरा लिंडा हुए शामिल

कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में 1 जून से 3 सितंबर तक सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में राज्य में 1034.9 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 823.7 मिमी है।

सरायकेला-खरसावां जिले में 65 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद रांची जिले में 54 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। वहीं, पाकुड़ और देवघर में क्रमशः 19 प्रतिशत और 9 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें