फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और कैश के साथ छह अपराधी धराए; ठेकेदार को धमकाने में थे शामिल

Sat, 27 Sep 2025 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

Jharkhand: लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि शुक्रवार रात मनातू रेलवे स्टेशन के पास जंगल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग फिरौती कॉल, रंगदारी और ठेकेदारों व व्यापारियों को धमकाने की घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने एक गिरोह के छह सदस्यों को अमेरिकी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी व्यापारी वर्ग से रंगदारी वसूलने और धमकाने जैसे अपराधों में शामिल थे।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि शुक्रवार रात मनातू रेलवे स्टेशन के पास जंगल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग फिरौती कॉल, रंगदारी और ठेकेदारों व व्यापारियों को धमकाने की घटनाओं में शामिल थे। गौरव ने बताया कि इन आरोपियों ने 2 अगस्त को बड़ियातू थाना क्षेत्र के भठचत्रा गांव में ट्रांसमिशन लाइन कंपनी  के कर्मचारियों से मारपीट की थी और उन पर फायरिंग की थी।

विज्ञापन


पढ़ें; गंगा में प्लास्टिक प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत पैकेजिंग कचरा, गंगा डॉल्फिन के आवास पर संकट; खुलासा

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि सात अपराधी मनातू रेलवे स्टेशन के पास जंगल में किसी वारदात की योजना बनाने जुटे हैं। इस आधार पर टीम ने वहां छापा मारा और छह को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 'मेड इन यूएसए' लिखा हुआ एक लोडेड पिस्टल, एक देसी कट्टा और 28,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें