फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC CGL पेपर लीक: CID ने 10 और आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, एजेंसी का मार्केटिंग मैनेजर मास्टरमाइंड

Sat, 14 Nov 2026 07:50 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड जेएसएससी सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 और आरोपितों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इनमें परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसियों के दो कर्मचारी और परीक्षा में सफल घोषित आठ अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी सीजीएल) परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में 10 और आरोपितों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


सीआईडी ने एक जनवरी, 2025 को दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/25 में जारी जांच के क्रम में यह पूरक चार्जशीट अदालत में सौंपी है।
इस चार्जशीट में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसियों के दो कर्मियों और परीक्षा में सफल घोषित आठ अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। सीआईडी के अनुसार, इन सभी आठों सफल अभ्यर्थियों ने सेटिंग के जरिये अनुचित लाभ प्राप्त किया, प्रश्नपत्र लीक कराया, परीक्षा के प्रश्नों व उत्तरों को याद किया और परीक्षा पास की।

परीक्षा एजेंसी के कर्मियों की भूमिका
सीआईडी द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्रा. लि. के मार्केटिंग मैनेजर और परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अभय कुमार तिवारी को मास्टरमाइंड बताया गया है। चार्जशीट में अभय तिवारी के साथ उसकी पत्नी सुषमा कुमारी उर्फ सुषमा तिवारी और भाई अक्षय तिवारी को भी आरोपित बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, परीक्षा संचालन से जुड़ी एक अन्य एजेंसी मेसर्स आईसीएन टेक्नोलॉजी के दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार का नाम भी इस सूची में दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आईसीएन टेक्नोलॉजी के संचालक मिथिलेश सिंह के निर्देश पर सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार ने प्रश्नपत्र लीक करने की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईडी ने इन दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इन्होंने व्हाट्सएप पर प्रश्न और उत्तर भेजे थे, जिन्हें विभिन्न गुप्त ठिकानों पर ले जाकर अभ्यर्थियों से रटवाया गया था।

नब्बे दिनों की तय सीमा में चार्जशीट
सीआईडी इस मामले में पूर्व में 16 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। इसके बाद नए सिरे से जारी जांच के क्रम में सीआईडी ने 19 अगस्त को मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और उसके भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था। कानून के तहत किसी आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने की बाध्यता होती है। इसी नियमावली का पालन करते हुए सीआईडी ने शनिवार को यह पूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

पर्याप्त साक्ष्य भी अदालत में प्रस्तुत
सीआईडी ने अपनी पूरक चार्जशीट में इन सभी 10 आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी अदालत में प्रस्तुत किए हैं। इनमें आरोपियों के ठिकाने से जब्त दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंकिंग लेन-देन के रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) को संलग्न किया गया है।

आरोपितों के पते और पहचान
इस पूरक चार्जशीट में शामिल 10 आरोपितों में से मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी उर्फ सुषमा तिवारी तथा उसका भाई अक्षय तिवारी देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र स्थित बड़ाचरपा के गांव कुदारखोसो के रहने वाले हैं। सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल विजय कुमार तिवारी धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित धारकिरो गांव का निवासी है।

ये भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान: आनंद विहार बस टर्मिनल से मिलेंगी बीएसआरटीसी की बसें; 18 मार्गों पर चलेगी
विज्ञापन


इसके अलावा, धनबाद टाउन थाना क्षेत्र के नवादीह स्थित डुप्लेक्स ए-सनशिवाय अपार्टमेंट निवासी दीपक कुमार, बिहार राज्य के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम व पोस्ट चतरा निवासी आनंद कुमार सिंह, गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार और बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी निवासी उमेश कुमार राय को आरोपित बनाया गया है। परीक्षा एजेंसी आईसीएन के कर्मी सोमांश प्रकाश का पता बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र स्थित एस कॉलेज रोड के पास स्कामनीनगर है, जबकि राहुल कुमार बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित चांदसराय गांव का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें