फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मांझी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, झारखंड की आदिवासी महिला ने लगाया आरोप

Sat, 17 Sep 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना करीब 11 साल पहले की है। उसने बताया कि 2011 में वह पटना आई थी। तब उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। इसी दौरान उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवास मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। झारखंड की आदिवासी महिला ने उन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि उसके बच्चों के पिता दानिश रिजवान ही हैं। फिलहाल इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।   

विज्ञापन


11 साल पहले की है घटना 
पीड़ित महिला ने बताया कि घटना करीब 11 साल पहले की है। उसने बताया कि 2011 में वह पटना आई थी। तब उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। इसी दौरान उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय दानिश एक टीवी चैनल में बतौर रिपोर्टर काम किया करते थे। महिला ने बताया, वह अपना काम खत्म करने के बाद रांची वापस लौट रही थी। वह पटना स्टेशन पर थी, लेकिन उसे रांची के लिए ट्रेन नहीं मिली। इसी दौरान स्टेशन पर कुछ गुंडे आ गए, जिनसे छुपते हुए वह स्टेशन से बाहर आ गई। यहां उसकी मुलाकात दानिश से हुई। 

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म 
महिला ने बताया कि दानिश से उसने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद वह उसे एक फ्लैट पर ले गए। यहां उन्होंने उसके लिए खाना मंगाया। खाना खाने के बाद महिला को नशा होने लगा। इसका फायदा उठाकर दानिश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि अगली सुबह वह रांची लौट आई थी। 
विज्ञापन


बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी 
इस मामले में सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई और छानबीन की जा रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस मामले में महिला के दावों की पुष्टि के लिए बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की भी तैयारी कर रही है। आरोप लगाने वाली महिला का 10 साल का एक बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें