फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: राष्ट्रपति ने रखी रवींद्र भवन और हज हाउस की नींव

Mon, 03 Apr 2017 08:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
विज्ञापन
झारखंड के रांची में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रवींद्र भवन और हज हाउस की नींव रखी। नींव रखते समय राष्ट्रपति ने कहा कि "मैं अच्छी तरह से हिंदी नहीं जानता लेकिन फिर भी मैं बोलने का प्रयास किया, क्योंकि मुझे लगता है कि झारखंड भी मेरा घर है और घर पर रहने के दौरान व्यक्ति सीधे दिल से बात करने के लिए स्वतंत्र है"।
विज्ञापन


रांची में रवींद्र भवन व हज हाउस की नींव रखने के बाद भावुक हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि "मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने पिछले बंग साहित्य सम्मेलन में रवींद्र भवन की स्थापना की इच्छा जताई थी, जो उन्होंने पूरी की। वहीं, रांची के बाद राष्ट्रपति देवघर गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद देश के 13 राज्यों के प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का उदघाटन  किया।

राष्ट्रपति ने अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि कहा "कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर बहुत बड़े कलाकार थे। उन्होंने अमेरिका, यूरोप व अन्य देशों में भारतीय परंपरा और संस्कृति को पहुंचाया। हमारे देश के वे सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर थे। राष्ट्रपति ने कहा कि 2011 में जब वित्त मंत्री था, तब कवि गुरु की 150 जयंती मनाने की जिम्मेवारी दी गयी थी। उस समय ही सुझाव आया था कि देश भर की राजधानी में रवींद्र भवन बनाया जाये। आज झारखंड की राजधानी रांची में भी इसे पूरा किया जा रहा है"।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ-साथ रांची के राज्यपाल द्रौपदी मुरमू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय और अन्य भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें