फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गिरिडीह में महिला के साथ अमानवीय बर्ताव, चोरी के शक में पीटा; चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया

Tue, 02 Sep 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नगेश्वर यादव सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह जिले में आभूषण चोरी के शक में एक महिला के साथ मारपीट की गई, उसके बाल काट दिए गए और उसे गांव में चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि 36 वर्षीय महिला को नगेश्वर यादव के परिजनों ने आभूषण चोरी के आरोप में पीटा। उन्होंने जबरन उसके बाल काट दिए और रविवार शाम डुमरी प्रखंड के पिपरादिह गांव में उसे चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

पटेल ने कहा कि हमें इस मामले की जानकारी सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मिली। इसके बाद हमने पीड़िता से संपर्क किया और उसने सोमवार शाम शिकायत दर्ज कराई। हमने आरोपी परिवार की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि महिला के खिलाफ अब तक किसी भी थाना क्षेत्र में चोरी का कोई सबूत या मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम सोरेन ने PGT शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और टॉपर्स को दिया सम्मान, सांसद महुआ माजी भी रहीं मौजूद

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान रेखा देवी, हॉरली देवी, बिंदा देवी और भानुमति देवी के रूप में हुई है। मारपीट में घायल पीड़िता को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नगेश्वर यादव सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि नगेश्वर यादव और उसके परिजनों ने उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसकी पत्नी रेखा देवी व मां हॉरली देवी के गहनों की चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया और कथित तौर पर गहने लौटाने की मांग की। जब उसने इंकार कर दिया, तो उसके बाल काट दिए गए और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें