फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

Wed, 15 Jan 2020 10:48 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मरीजों का सहीं इलाज नहीं होने की शिकायत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हस्तक्षेप किया है। इसके बाद अब रिम्स में भर्ती बिहार के मरीज शत्रुघ्न साव की स्थिति ठीक है। बता दें कि शत्रुघ्न की बायीं जांघ में फ्रैक्चर का ऑपरेशन शनिवार को किया जा सकता है। 

विज्ञापन


रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उपायुक्त महिमापत ने बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है। उनकी बांयी जांघ में फ्रैक्चर पाया गया है। यदि सारी जांच की रिपोर्ट ठीक आई तो शनिवार को उनका ऑपरेशन किया जायेगा। 
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल नहीं होने की शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंगलवार को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया था कि डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के बदले समस्या के निदान पर जोर दें।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया था कि मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया था कि बिहार के एकंगर सराय निवासी 60 वर्षीय शत्रुघ्न साव की सड़क दुघर्टना में बाएं पैर के जांघ की हड्डी टूट गई थी। हादसे के बाद उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। ट्वीट में आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन उनके बेहतर इलाज को प्राथमिकता न देकर उनके परिजनों की प्रतीक्षा करता रहा।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर नाराजगी प्रकट करते हुए राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि अज्ञात मामलों में परिजन का पता लगाकर संपर्क करना पुलिस का दायित्व है और डॉक्टर हर मरीज के बेहतर से बेहतर इलाज पर ही अपना ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें