फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 03:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड के पलामू और चतरा क्षेत्र में जबरन वसूली करने वाले एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के 11 सदस्यों को लातेहार पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इन पर पलामू और चतरा क्षेत्र में कई लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस को कई दिनों से इस गैंग की तलाश थी। 
विज्ञापन


पुलिस इनसे जबरन वसूली के मामले में पूछताछ कर रही है।
 

इससे पहले सोमवार को झारखंड में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि एक महिला सहित दो लोग गोला इलाके में नकली नोट से सब्जी खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक सब्जी वाले ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

पकड़े गए दो लोगों में एक ने स्वीकार किया है कि बिहार के नालंदा जिले के दो लोगों सहित तीन लोगों का गिरोह इस काम में शामिल है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद की मादा कॉलोनी में छापा मार कर नोट छापने वाली मशीन, कागज, दो हजार के  नकली नोट, आधे छप चुके नकली नोट और एक लैपटॉप बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें