झारखंड के डुमरिया में एक ट्रक ड्राइवर की हवस का शिकार बनी बच्ची के मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि पीड़िता के इलाज की व्यवस्था और उसके मामले की जांच ऐसी हो कि पीड़िता को लगे की सभ्य समाज उसके साथ खड़ा है।
कोर्ट ने कहा कि उसकी पढ़ाई की व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए। बता दें कि डुमरिया में एक मजदूर की नौ वर्षीय बेटी को बीते नौ जुलाई को उसके पडोस में रहने वाले एक ड्राइवर ने नदी किनारे ले जाकर रेप किया था।
जिसके बाद से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। दो महीने तक उसका इलाज रांची के अस्पताल में चला था। हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची को रोज पट्टी और दवाई देने की सलाह दी थी।