फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रिश्वत लेते पकड़ी गईं पूर्व थाना प्रभारी सुलेखा सपना को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Thu, 19 Nov 2026 06:47 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार खूंटी महिला थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पूर्व प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन पर एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में आरोपी सोमांश प्रकाश की जमानत अर्जी पर सीआईडी से दो सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
 
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को दो चर्चित मामलों में सुनवाई करते हुए अहम निर्देश दिए। रिश्वतखोरी के आरोप में जेल में बंद खूंटी की पूर्व महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को अदालत से राहत नहीं मिली। न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की पीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दूसरी ओर, जेएसएससी-सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपी आईसीएन कंपनी के सीईओ सोमांश प्रकाश की जमानत अर्जी पर अदालत ने सीआईडी को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन


सुलेखा कुमारी सपना की जमानत याचिका खारिज
रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार खूंटी महिला थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पूर्व प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को हाईकोर्ट से झटका लगा है। न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की पीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस आदेश के बाद फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।

4.5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
शिकायतकर्ता श्याम कुमार के अनुसार, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक मामले में आरोपी व्यक्ति को राहत दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इस शिकायत के आधार पर रांची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 29 जुलाई को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन


50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ी गई थीं
एसीबी की टीम ने 30 जुलाई को जाल बिछाकर खूंटी थाना परिसर में कार्रवाई की। इस दौरान सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद हैं।

पेपर लीक मामले में सोमांश की जमानत पर जवाब तलब
एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी सोमांश प्रकाश की जमानत अर्जी पर सीआईडी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। सोमांश प्रकाश परीक्षा आयोजन से जुड़ी आईसीएन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन पर प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप है।

27 अगस्त को हुई थी सोमांश प्रकाश की गिरफ्तारी
सीआईडी ने जांच के बाद 27 अगस्त को सोमांश प्रकाश को गिरफ्तार किया था। अब उनकी जमानत याचिका पर अदालत ने जांच एजेंसी से जवाब मांगा है। सीआईडी की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें