फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: ऐन वक्त पर टला हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार, नई तारीख की घोषणा जल्द

Thu, 23 Jan 2020 09:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ani
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। पहले शुक्रवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें थीं लेकिन ऐन वक्त पर मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया है।  मुख्यमंत्री के अनुरोध पर शुक्रवार को होने वाला झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कांग्रेस से तीन सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में आठ नए मंत्री राजभवन में शुक्रवार को दोपहर एक बजे आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ लेने वाले थे। लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है। 

झारखंड राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया था कि आज सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उनसे अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने कल दोपहर एक बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया। 
विज्ञापन


शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल आठ नए मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल बारह मंत्री हो जाएंगे जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या है क्योंकि यहां कुल 82 विधानसभा सीट हैं।

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया था कि कल झारखंड का मंत्रिमंडल अपना पूरा स्वरूप ले लेगा। इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री और उनके साथ कांग्रेस के दो एवं राजद के एक विधायक ने मोराबादी मैदान में 29 दिसंबर को आयोजित भव्य समारोह में शपथग्रहण किया था।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर 2019 को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी। 81 सदस्यीय विधानसभा में जहां महागठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 47 सीटें जीतीं तो वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, डीएमके नेता स्टालिन और सीपीआई के नेता डी राजा शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें