फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'सभी जिलों में चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे', मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

Sun, 21 Dec 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार में परिजनों को होने वाली परेशानियों को कम करना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिलों में स्थित सदर अस्पतालों को चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस फैसले से मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार में परिजनों को होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द सभी जिलों में मोक्ष वाहन की सुविधा उपलब्ध हो, ताकि किसी भी जिले में शव को ले जाने के लिए परिजनों को इधर-उधर भटकना न पड़े। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वाहनों की खरीद और तैनाती की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने चाईबासा में हाल ही में सामने आई घटना को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित बच्चा चार वर्ष का नहीं, बल्कि केवल चार माह का था। मंत्री ने कहा कि उस समय परिजन स्वयं बच्चे के शव को लेकर चले गए थे। मौके पर दो मोक्ष वाहन मौजूद थे, जिनमें से एक तकनीकी खराबी के कारण उपयोग में नहीं था, जबकि दूसरा वाहन कुछ ही समय में पहुंचने वाला था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, कराएंगे इलाज; जानिए और क्या है बात
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार ने मोक्ष वाहनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को केवल इलाज तक सीमित न रखकर, हर परिस्थिति में आम जनता को सम्मान और सुविधा प्रदान करना है। इसके साथ ही भविष्य में इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें