फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लेने रिनपास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बोले- ऐतिहासिक होगा आयोजन

Wed, 03 Sep 2025 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिनपास पहुंचे। उन्होंने निदेशक डॉ. अमूल रंजन से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और रिनपास को कई सौगातें भी देंगे।
विज्ञापन
तैयारियों का जाएजा लेने पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकिएट्री एंड अलाइड साइंसेज (रिनपास) अपने 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस मौके पर रिनपास अपने सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित एक टेलीफिल्म प्रदर्शित करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पोस्टर का विमोचन करेंगे और कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

समारोह के दौरान यहां इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके मानसिक रोगियों को सम्मानपूर्वक समाज में पुनः भेजा जाएगा। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की शुरुआत होगी, जिसके जरिए रिनपास के चिकित्सक राज्य से बाहर के मरीजों को भी परामर्श दे सकेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: जमशेदपुर के साइबर ठगों ने अमेरिका के 12 लोगों को बनाया शिकार, मास्टरमाइंड कौन ?

बुधवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिनपास पहुंचे। उन्होंने निदेशक डॉ. अमूल रंजन से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और रिनपास को कई सौगातें भी देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि झारखंड में रिनपास जैसा संस्थान है। पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन हमारी सरकार ने इसकी व्यवस्था में सुधार किया है। राज्य के छह जिलों में रिनपास की शाखाएं खोली जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। यहां नई-नई तकनीकें लाई जाएंगी और संस्थान को और बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें