फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः तेज स्पीड में आ रहा ट्रक भीड़ मे घुसा, पांच की मौत और चार घायल

Sun, 03 May 2020 07:48 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े लोगों की भीड़ में घुस गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा कि चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसपी ने कहा कि यह दुर्घटना हजारीबाग शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर चरही पुलिस स्टेशन के तहत चरही चौक पर सुबह सात बजे हुई।

उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि  चालक ने दूसरे ट्रक से बचने की कोशिश की और वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इतने में ट्रेलर ट्रक सड़क के किनारे 'गुमटी में घुस गया।अस वक्त लोग सब्जी, दूध, समाचार पत्र और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए वहां जमा थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मृतकों में से दो एक ही परिवार के थे, घायलों में से एक की हालत नाजुक है और उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है।उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी नीतू सिंह को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की पारिवारिक पेंशन योजना के तहत प्रत्येक मृतक के परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें