फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी जी रहे पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन देगी झारखंड सरकार

Tue, 18 Oct 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : telegraphindia.com
विज्ञापन
झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। खबर है कि सरकार उन खिलाड़ियों को पेंशन देगी जिन्होंने राज्य व देश का खेल के क्षेत्र में नाम रोशन किया है और फिर भी दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन


'स्पोर्ट्सपर्सन पेंशन स्कीम' बनाने के लिए मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि यह स्कीम उन खिलाड़ियों के लिए होगी जिन्होंने राज्य व देश का नाम रोशन किया लेकिन फिर भी दिहाड़ी मजदूरों का काम कर रहे हैं।

पर्यटन, खेल, कला और संस्कृति विभागों की समीक्षा करते हुए वर्मा ने कहा है कि झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट भी तैयार की जाए जिन्होंने कभी ओलंपिक/ एशियाई या राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया हो या मेडल जीता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आहार भोजन निधि' की स्थापना करने के निर्देश

सरकार का कहना है कि वो उन खिलाड़ियों को कोच के रूप में भी नियुक्त कर सकती है। राजबाला वर्मा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने को कहा है। उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के लिए चुने गए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा, 'स्कूलों को चाहिए कि वो खेल को प्राथमिकता दें। ताकि बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके।' राष्ट्रीय खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ियों के लिए एक 'आहार भोजन निधि' की स्थापना करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें