फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सरकार किसानों पर मेहरबान, ब्याज मुक्त कृषि लोन देने का किया वादा

Fri, 30 Nov 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रघुवर दास
विज्ञापन

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को खेलगांव में आयोजित वैश्विक कृषि और खाद्य सम्मेलन में कहा है कि राज्य के किसानों को कृषि हेतु जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जायेगा। 

विज्ञापन


इस एलान के अनुसार, जो भी किसान एक साल के अंदर लोन चुका देगा, उन्हें कोई ब्याज नहीं देना होगा, उनके कर्ज का ब्याज सरकार देगी। इसी प्रकार अगले साल किसानों के फसल बीमा की किस्त भी सरकार ही लौटाएगी। इतना ही नहीं झारखण्ड सरकार किसानों के लिए काफी सौगात लाई है।

जिसके अंतर्गत खेती हेतु अगले साल मई महीने तक अगल से बिजली प्राप्त कराई जाएगी। 2019 अगस्त महीने से प्रदेश के गावों में 24 घंटे बिजली रहेगी। राज्य सरकार द्वारा किसानों और बाकि लोगों को दी जाने वाली ये सुविधाएं बड़ा कदम तो है ही साथ ही बिजली जैसी सुविधाएं प्राथमिक होने के साथ-साथ लोगों का अधिकार भी हैं। आम जनता, उद्योग और किसानों के लिए अलग फीडर से बिजली प्राप्त कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें