फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झारखंड सरकार ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों के लिए चार विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की

जमशेदपुर, भाषा Updated Tue, 02 Oct 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए घोषणा की है कि जिन कर्मचारियों ने कामकाजी दिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान किया है उन्हें चार दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) दिया जाएगा।



यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। सरकार ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर इस बात की घोषणा की। विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड को हर साल 3 लाख 50 हजार यूनिट रक्त की जरूरत होती है जबकि राज्य में सिर्फ 1 लाख 90 हजार यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाता है।


राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कामकाजी दिवसों में स्वैच्छिक रक्तदान के बदले चार विशेष आकस्मिक छुट्टियां मंजूर करने का फैसला लिया है।


रेड क्रॉस के सूत्रों ने बताया कि यहां सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 775 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next