झारखंड की राजधानी रांची के बाजार में इमरान हाशमी की कीमत जब एक लाख लगी तो सुलतान और दबंग ताकते रह गए। इससे पहले की आप इन नामों को लेकर कोई कन्फ्यूजन पालें हम आपकी उलझन को दूर किए देते हैं। असल में बॉलीवुड सुपरस्टार और उनकी फिल्मों पर रखे गए ये नाम उन बकरों के हैं जिन्हें ईद उल जुहा पर कुर्बानी के लिए बाजार में लाया गया है।
खास बात ये है कि ये बकरे इस बार OLX जैसी वेबसाइट पर ऑनलाइन भी बिक रहे हैं जिनकी कीमत लाखों में पहुंच रही है।
मसलन, इमरान हासमी के नाम वाले बकरे की कीमत एक लाख तक पहुंच चुकी है जबकि शाहरुख, सलमान, दबंग, सुलतान और राउडी राठौर नाम वाले बकरों की भी अच्छी खासी कीमत मिल रही है। OLX पर ऑनलाइन बिक रहे इन बकरों की कीमत 5 हजार से शुरू होकर एक लाख तक पहुंच रही है।