पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अहिल्यापुर, बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से ठगी की गई है। एक टीम गठित की गई और छापेमारी की गई, जिसमें 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
झारखंड के गिरिडीह जिले में गर्भवती महिलाओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का वादा कर उनसे धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि छापेमारी में 2.19 लाख रुपये की नकदी, 19 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड और पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अहिल्यापुर, बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से ठगी की गई है। एक टीम गठित की गई और छापेमारी की गई, जिसमें 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने फोन करता था।
पुलिस ने बताया कि फिर वे उनसे रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराते थे और उनके फोन पर कंट्रोल करने के बाद उनके बैंक खाते से पैसे पार कर देते हैं। गिरोह कई मोबाइल नंबर भी डायल करता था। लोगों को उनके बैंक ओटीपी के जरिए धोखा देते थे।