फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नौकरी के नाम पर ठगी: 179 लोगों से लाखों रुपये ऐंठे, चार गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार

Thu, 28 Aug 2025 05:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में नौकरी का झांसा देकर 179 बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड समेत अन्य की तलाश जारी है। बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से युवाओं को बुलाकर ₹25,000 वसूले गए।

विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में ठगी के मामले में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके तहत झारखंड पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभिन्न राज्यों के 179 बेरोजगारों को ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महिलाओं समेत अन्य को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला उप-मंडल में लाया गया था।
विज्ञापन


रोजगार का किया गया था वादा
रोजगार का वादा कर उन्हें किराए के कमरों में ठहराया गया था। हर पीड़ित से 25,000 रुपये लिए गए। पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दहिगोड़ा स्थित फर्जी फर्म मेसर्स रिया एंटरप्राइजेज को सील किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Defence: 'थिएटर कमान पर असहमति राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर दूर की जाएगी', मतभेद सामने आने के बाद सीडीएस चौहान
विज्ञापन


पीड़ितों को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही। गर्ग ने बताया कि मास्टरमाइंड बिहार के गया जिले के फतेपुर गांव निवासी राजू यादव, सुनील यादव (समस्तीपुर, बिहार), राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है। आरोपी पीड़ितों को पीटते थे। उन्हें घर नहीं जाने देते थे।
विज्ञापन


तीन कर्मियों को किया गया गिरफ्तार
घाटशिला थाने के वंश नारायण सिंह और मऊभंडार चौकी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को घाटशिला में फर्जी कंपनी में छापा मारकर 3 कर्मियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा, पीड़ितों की पिटाई करने वाले एक और व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रोमेंट कुमार, मोहन कुमार राणा (डोमचांच, कोडरमा जिला), शिवम कुमार सिंह, बिहार के वैशाली जिले और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- Politics: निकाय चुनाव से पहले शिवसेना UBT-मनसे के मिलन का एक और संकेत; राज के घर आए उद्धव, CM फडणवीस भी पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें