फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: चाईबासा रिमांड होम से दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 27 Aug 2025 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: फरार हुए किशोरों में एक पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाईबासा जिला संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब 3 बजे दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अंधेरे और रोशनी की कमी का फायदा उठाकर दोनों किशोर पीछे के हिस्से से भाग निकले। ड्यूटी पर मौजूद कर्मी उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे।

फरार हुए किशोरों में एक पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: आठ साल बाद बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला, पूर्व BJP विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपी बरी
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को भी इसी संप्रेक्षण गृह से 21 बाल कैदी फरार हुए थे, जिनमें से अब तक केवल 14–15 को ही पुलिस पकड़ पाई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस ताजा घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें