फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ब्राउन शुगर गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये नकद और 40 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

Wed, 02 Jul 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: एसपी जमा ने बताया कि छोटू साहू और बादल साहू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुमला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर और 10 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मा के नेतृत्व में की गई।

एसपी ज़मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने लक्ष्मण नगर में पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ा, जिसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान युवक ने तीन अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में आकाश राज उर्फ आकाश पासवान, बादल साहू, मनित कुमार और छोटू साहू उर्फ जनेश्वर साहू शामिल हैं। इनके पास से भी ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल: दो माह में ही आए हजारों आवेदन, ढाई महीने पहले ही हुई थी शुरुआत

एसपी जमा ने बताया कि छोटू साहू और बादल साहू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों की भी जांच कर रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि गुमला जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें