फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सजा निरस्त करने की मांग 

Mon, 04 Apr 2022 04:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की को तीन साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मंत्री व मांडर विधायक बंधु तिर्की ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील याचिका दायर की है। उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पिछले दिनों दी गई सजा को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता नीलेश कुमार ने बंधु तिर्की की ओर से ये याचिका दायर की है। याचिका में आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को निरस्त करने की मांग की गई है।  
विज्ञापन


रांची के सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके खिलाफ बंधु तिर्की ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बंधु तिर्की की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल क्रिमिनल अपील याचिका के माध्यम से सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पिछले दिनों दी गई सजा को चुनौती दी गई है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें