फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Encounter: बोकारो में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को किया ढेर, CRPF का एक जवान बलिदान

Wed, 16 Jul 2025 10:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो

सार

Jharkhand: बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गडिदेसी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया। फायरिंग के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा जंगल में सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई।

बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गडिदेसी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया। फायरिंग के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया। वहीं बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी का लड़कों से बात करना नागवार गुजरा, ब्लेड से काटा गला; बोरे में भर फेंका शव

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि शहीद सीआरपीएफ जवान उनके राज्य के कोकराझार जिले का रहने वाला था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि असम के वीर सपूत और मां भारती के लाल, कोकराझार के सीटी/जीडी पर्नेश्वर कोच ने आज सुबह झारखंड में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत पाई। सरमा ने कहा कि असम की जनता उनके बलिदान को नमन करती है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे और यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा क्योंकि हमारे सुरक्षाबल नक्सलवाद को धरती से मिटाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें