फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'झारखंड में कानून व्यवस्था खस्ताहाल', शिवराज बोले- महिला सुरक्षा पर कल्पना सोरेन ने साधी चुप्पी

Sat, 16 Nov 2024 11:47 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को चुनाव होना है। राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधा। साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था खस्ताहाल है और महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। 

विज्ञापन


चौहान ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर भी निशाना साधा। कल्पना गांडेय से चुनाव लड़ रही हैं। चौहान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता इरफान अंसारी द्वारा उनकी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ कहे गए अपमानजनक शब्दों पर चुप्पी साध रखी है। 

झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। हर दिन हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कल्पना सोरेन से सवाल किया कि उन्होंने इन मुद्दों पर अब तक कुछ क्यों नहीं कहा, और राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बारे में क्यों चुप हैं। 
विज्ञापन


चौहान ने कहा, 'झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, हर दिन हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। कल्पना सोरेन को जवाब देना चाहिए कि यहां कितनी बेटियों की हत्या हुई है। इस धरती पर 7,400 दुष्कर्म हुए, इस सरकार में आपका सम्मान, सुरक्षा सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का भी इरफान अंसारी ने अपमान किया, लेकिन कल्पना सोरेन इस मुद्दे पर चुप हैं।'

सोरेन सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोग अब झामुमो सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया।

राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है चुनाव
इस बीच, झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और विश्वास जताया कि भाजपा दूसरे चरण में और अच्छा प्रदर्शन करेगी।

सरमा ने कहा, 'पहले चरण में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे विश्वास है कि दूसरे चरण में हम और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए है। यह चुनाव तय करेगा कि क्या झारखंडी राज्य के लोगों के लिए बने रहेंगे। या घुसपैठिए इस पर कब्ज़ा कर लेंगे।'

सरमा ने बोकारो में किया रोड-शो
सरमा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा के झंडे लहराते हुए बोकारो में एक रोड शो भी किया। उन्होंने कहा कि  यह भीड़ स्पष्ट करती है कि झारखंड में बदलाव आने वाला है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें