फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में शामिल, टिकट न मिलने से थे नाराज

Fri, 15 Nov 2024 11:51 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को चुनाव होना है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा में शामिल होने पर दिनेश विलियम मरांडी का स्वागत करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : X@ChouhanShivraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दिनेश विलियम मरांडी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस बार झामुमो ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था, जिससे वह नाराज थे। लिट्टीपारा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी रैली के दौरान मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ली। चौहान ने मरांडी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि वे दोनों मिलकर झारखंड के विकास और यहां के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद, झामुमो ने मरांडी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। सत्तारूढ़ दल ने मरांडी को लिखे अपने पत्र में कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन वह समय सीमा के भीतर जवाब देने में विफल रहे। झामुमो ने पत्र में कहा, 'आपको पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाता है और अगले छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाता है।'

पार्टी नेतृत्व की धमकियों के कारण झामुमो छोड़ने का फैसला किया
मरांडी ने बताया कि उन्होंने टिकट न मिलने और पार्टी नेतृत्व की धमकियों के कारण झामुमो छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता साइमन मरांडी झामुमो के संस्थापकों में से एक थे और मैंने पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों तक काफी मेहनत की, लेकिन अब झारखंड के विकास के लिए मुझे पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।'
विज्ञापन


2019 के चुनाव में मरांडी ने भाजपा के डेनियल किस्कू को 13,903 वोटों से हराकर पाकुड़ जिले की लिट्टीपारा सीट जीती थी।

चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने झारखंड को 'भ्रष्टाचार, खराब प्रशासन और घोटालों का केंद्र' बनाने का आरोप लगाया। चौहान ने दावा किया कि झारखंड के लोग भ्रष्ट झामुमो-कांग्रेस नीत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें