फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 'आदिवासियों की घटती आबादी चिंता का विषय', जनजातियों को UCC से बाहर रखने के BJP के वादे पर बोले मरांडी

Mon, 04 Nov 2024 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।

सार

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा, क्योंकि झारखंड में उनकी जनसंख्या लगातार घट रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आजादी के बाद से झारखंड में आदिवासी जनसंख्या में दस फीसदी की कमी आई है। 
 
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी के राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के वादे का समर्थन करते हैं। उन्होंने आदिवासी समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखने के फैसले पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरती है, क्योंकि आदिवासी समुदाय की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। 

विज्ञापन

मरांडी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा, क्योंकि झारखंड में उनकी जनसंख्या लगातार घट रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आजादी के बाद से झारखंड में आदिवासी जनसंख्या में दस फीसदी की कमी आई है। 

उन्होंने कहा, अगर हम विशेष रूप से संथाल परगना की बात करें, तो कमी 16 फीसदी तक पहुंच जाती है, जो चिंता का विषय है। जबकि बाकी जनसंख्या बढ़ रही है। आदिवासियों की संख्या घट रही है। जिससे सभी के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है, ताकि उनके समुदाय को संरक्षित किया जा सके। मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गढ़वा में एक रैली में भाग लिया। 
विज्ञापन


मरांडी ने कहा, प्रधानमंत्री ने झारखंड में चुनाव अभियान की शुरुआत गढ़वा से की। उन्होंने झारखंड के लिए भाजपा के घोषणापत्र के मुद्दों पर बात की और बताया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका है। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिजों की लूट के मामलों पर भी चर्चा की गई और यह बताया कि कैसे सत्ता में बैठे लोग इसमें शामिल हैं। युवाओं का स्पष्ट समर्थन था, क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री उनके पक्ष में बात कर रहे है और उनका उत्साह दिखाई दे रहा था। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा, जब (मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन ने यूसीसी के खिलाफ बयान दिया कि यूसीसी नहीं चलेगा और हमारे पास सीएनटी और एसपीटी अधिनियम हैं। सीएनटी और एसपीटी अधिनियम मौजूद हैं। लेकिन फिर भी जमीन के दलाल आदिवासियों की जमीन को कोलकाता में बने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके बेच रहे हैं। ये दलाल हेमंत सरकार के संरक्षण में हैं। जब लोग शिकायत करने जाते हैं, तो कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं होता, जिससे लोग निराश हैं। भाजपा ने आश्वासन दिया है कि जब वह सत्ता में आएगी तो कानूनों को सख्ती से लागू किया जाएगा और जमीन के दलालों और धोखाधड़ी में शामिल लोगों की एक-एक पहचान की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


संबंधित खबर-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें