फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में विपक्ष पर कल्पना सोरेन ने साधा निशाना, 'हम किसी को धर्म या जाति के नाम पर नहीं बांटते'

Mon, 04 Nov 2024 05:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

jharkhand assembly election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर चुनावी दावे और वादे किए जा रहे हैं। वहीं सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम किसी को धर्म या जाति के नाम पर नहीं बांटते हैं।
विज्ञापन
विपक्ष पर कल्पना सोरेन ने साधा निशाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने की कवायद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से की जा रही है। इस कड़ी में हजारीबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेएमएम नेता और गांडेय विधानसभा सीट से विधायक कल्पना सोरेन ने कहा, हम किसी को धर्म या जाति के नाम पर नहीं बांटते, अबुआ आवास योजना के जरिए हमने 25 लाख परिवारों को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


कल्पना सोरेन ने की भाजपा और जेएमएम सरकारों की तुलना
इस दौरान कल्पना सोरेन ने भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने समय में झारखंड में 13 लाख लोगों को पेंशन दी और हमारी सरकार ने सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सिर्फ 2 साल में 27 लाख लोगों को 1000 रुपये पेंशन देने का काम किया है।
  झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवबंर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों को भी कुछ सीटें दी है, जिसमें आजसू के साथ-साथ जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं। वहीं राज्य के सत्ताधारी गठबंधन को लेफ्ट की पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें