फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भारी बारिश के कारण आवासीय विद्यालय में घुसा पानी, भीतर फंसे 162 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Sun, 29 Jun 2025 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

Heavy Rain: मामले को लेकर एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने बताया कि आज सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक-एक कर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
भीगते बच्चे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए एक आवासीय विद्यालय में फंसे कम से कम 162 छात्रों को पुलिस ने रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। ये सभी छात्र शनिवार रात से स्कूल परिसर में फंसे हुए थे, क्योंकि लगातार बारिश के कारण स्कूल में पानी भर गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली कि लव कुश आवासीय विद्यालय के 162 छात्र फंसे हुए हैं, क्योंकि भारी बारिश से स्कूल परिसर जलमग्न हो गया था। जब स्कूल की इमारत डूबने लगी तो शिक्षकों ने सभी छात्रों को छत पर शिफ्ट कर दिया, जहां उन्होंने रात बिताई।

पढ़ें: मनमोहन सरकार के फैसलों में था सोनिया गांधी का प्रभाव', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने बताया कि आज सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक-एक कर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में नावों का इस्तेमाल किया गया जबकि एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था। हालांकि पुलिस दल ने एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही सभी छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें