फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand  : पलामू में पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे और बहू को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Thu, 14 Aug 2025 09:29 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची/पलामू

सार

Jharkhand Crime News : झारखंड के पलामू जिले में सदर थाना हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पिता के हत्या के आरोपी कलयुगी बेटे और बहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यदि अर्थदंड की राशि का आरोपी भुगतान नहीं करेंगे, तो एक वर्ष की और अतिरिक्त सजा बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
बच्ची से अश्लील हरकत वाले आरोपी को सात साल की सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले में सदर थाना हत्याकांड को लेकर काफी चर्चा थी। इस हत्याकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पलामू  जिले के बहुचर्चित सदर थाना हत्याकांड (कांड संख्या-42/2024) में अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डालटनगंज ने अभियुक्त राजदेव पाल और उनकी पत्नी मंजू देवी को अपने ही पिता स्व. सागर महतो की गला दबाकर हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।अदालत ने दोनों पर ₹25,000-₹25,000 का जुर्माना भी लगाया। आदेश के अनुसार, जुर्माना नहीं देने पर दोनों को अतिरिक्त एक-एक वर्ष का कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: ट्रेन में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत, UP के आगरा में अंतिम संस्कार; पत्नी ने मुआवजे की मांग की
विज्ञापन


9 मई 2024 में घटित हुआ था यह हत्याकांड

 यह घटना बीते 09 मई 2024 को हुई थी। वादी रामदेव पाल (छोटा भाई) ने थाना-सदर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि उनके बड़े भाई राजदेव और भाभी मंजू ने मिलकर उनके पिता सागर महतो की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना कौडिया, तीनकोनिया टोला, थाना-सदर, जिला-पलामू में हुई थी। इस मामले में जांच टीम में पुअनि मनोज कुमार मुण्डा,श्यामजय कुमार सिंह और पलामू जिला और सदर थाना के पुलिस कर्मी शामिल थे। दिनों अपराधी कानून के शिकंजे में हैं और अब उम्र भर जेल में रहेंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BIT Mesra Student Death: परिसर में छात्र की मौत पर बीआईटी मेसरा देगा 20 लाख जुर्माना, झारखंड हाईकोर्ट का फैसला



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें