Save Constitution Rally: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली राजधानी रांची में छह मई को होगी। कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। कोई संविधान रक्षा की बात करता है तो वह कांग्रेस है।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन आगामी छह मई को किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे, जिसकी तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। कांग्रेस से कांके विधायक सुरेश बैठा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से संविधान को बदलने का कोशिश भाजपा करती है, यह अनुचित है। इसलिए लगातार कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहती है और संविधान बचाओ रैली के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कितनी भी तैयारी कर ले अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।
वहीं, जातिगत जनगणना पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष के कारण ही दबाव में आकर केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लागू की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर उन्होंने कहा, बाबूलाल मरांडी भाजपा की नैया को डुबाने का काम कर रहे हैं। यह कोई मुद्दे में न बोले तो ही बेहतर होगा। क्योंकि अब वो फ्लाप नेता हो चुके हैं, उनकी कोई नहीं सुनता।