फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस की बैठक में नेताओं के सामने मारपीट

Fri, 21 Oct 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी शुक्रवार को खुलकर सामने आ गई। रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बवाल हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और उनके विरोधी गुट के सदस्यों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन


दरअसल, विधायक मनोज यादव और इरफान अंसारी सहित अजय राय ने प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का तीखा विरोध किया। इन नेताओं का कहना है कि कार्यसमिति में इनकी उपेक्षा की गयी है। उसके बाद अजय राय समर्थकों और सुखदेव समर्थकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि मामले को शांत कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

दोनों गुटों को बाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने समझाया और दोनों पक्षों से बात कर शांति बनाये रखने की अपील की। अजय राय गुट प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हटाने की मांग पर अड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें