फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: ट्रैफिक नियम तोड़कर नेतागीरी करने वालों को जेल भेजें, सीएम का फरमान

Mon, 27 Nov 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
रघुवर दास
विज्ञापन
झारखंड के सीएम रघुवर दास ने राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। रविवार को हुई इस बैठक में उन्होंने कहा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए रांची की सड़कों में कुछ कट्स बंद किए जाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन


नेतागीरी करने वाले को जेल भेजिए 
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद अगर कोई नेतागीरी करता है तो उसे जेल भेजिए। उन्होंने कहा नियम तोड़नेवालों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो, किसी की पैरवी नहीं सुनी जाए। उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों पर कदम-कदम पर डिवाइडर में कट हैं और इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 

नियम तोड़नेवालों को मिलेगा नोटिस 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों कार्रवाई के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से शहर की महत्वपूर्ण सड़कों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर लगाए जाएंगे। नियम तोड़नेवालों की जानकारी कैमरे में आ जाएगी और उनके घर नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


दुकानों के बाहर गाड़ियां न खड़ी हो 
दास ने कहा कि ज्यादातर दुकानों के बाहर कार और बाइक खड़ी रहती है जिसे हटाया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि दुकानदारों को पहले नोटिस दें और फिर भी गाड़ियां नहीं हटी तो गाड़ी जब्त कर दुकानदार पर केस करें। 

सड़क चलने के लिए न कि बाजार लगाने के लिए 
दास ने सड़कों पर लगनेवाले बाजार पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'सड़क लोगों के चलने के लिए होती है न कि बाजार लगाने के लिए। शहर में जहां कहीं भी सड़क पर बाजार लगा दिखे तो मजिस्ट्रेट भेज कर जगहों को खाली कराया जाए। जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करें। नगर आयुक्त को इसके लिए जितनी फोर्स की आवश्यकता होगी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।' 
Trending Videos
विज्ञापन

रात में लगे बाजार: सीएम

रांची में ट्रैफिक जाम में फंसे लोग - फोटो : Prashant Mitra
रात में बाजार लगे 
दास ने नगर आयुक्त को कहा कि रांची से जाम हटाने के लिए रात में बाजार लग सकते हैं। रात में बाजार लगने से फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिलेगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि खाली जगहों को मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है। खाली जगहों की रिपोर्ट बनाएं और इन जगहों पर अगर कोई अतिक्रमण हो तो उसे तुरंत हटाया जाए। 

टाइम्स स्क्वायर जैसा बनेगा मोरहाबादी मैदान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के मोरहाबादी मैदान को अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की तरह विकसित किया जाना है। इसलिए एक हफ्ते के बाद इस इलाके में हर तरह की गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। 

ट्रैफिक दुरुस्त नहीं हुआ, तो कीड़े-मकौड़े की तरह जिंदगी गुजारेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को नरक बन गई है और इसे अभी दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले समय में लोग कीड़े-मकौड़े की तरह जिंदगी गुजारेंगे। सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं और एक हफ्ते में व्यवस्था को पटरी पर ले आएंगे। शुरुआत में भले थोड़ी परेशानी हो लेकिन बाद में इससे लोग राहत की सांस लेंगे। 

बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  संजय कुमार, सांसद महेश पोद्दार, मेयर आशा लकड़ा, नगर विकास सचिव अरुण कुमार सिंह, नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि,  उपायुक्त मनोज कुमार, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन जैसे बड़े अधिकारी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें