फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सीएम रघुवर दास बोले- पाकिस्तान की भाषा बोल रही विरोधी पार्टियां, इन्हें सबक सिखाएं

Wed, 16 Oct 2019 08:40 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

धनबाद के निरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके प्रचंड बहुमत के बल पर विकास में पिछड़े कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, लेकिन इस पहल को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये सभी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अब ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने का अवसर आ गया है। आप सभी उन्हें सबक जरूर सिखाएं। मालूम हो कि झारंखड में राज्य सरकार का कार्यकाल इसी साल पूरा होने वाला है और दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

लाल झंडा नहीं, भारत माता का झंडा लहराना चाहिए

सीएम रघुवर दास ने कहा कि लाल झंडा का अस्तित्व दुनिया से समाप्त हो गया है, तो फिर निरसा में इसकी क्या जरूरत! यहां भारत माता का झंडा लहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरसा को निखारने के लिए कमल चाहिए। 
विज्ञापन


लोगों से कहा कि आप सभी निरसा में कमल खिलाएं। राज्य के लोगों को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।  रघुवर दास ने कहा कि एक बार फिर यहां भाजपा की सरकार बनाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें