फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ईडी के सामने पेश नहीं हुए सीएम सोरेन, बोले- अगर मैंने अपराध किया है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ

Thu, 03 Nov 2022 03:13 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, रांची

सार

सीएम हेमंत सोरेन ने  कहा कि मैंने इतना बड़ा अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो। पूछताछ क्यों हो रही है। आप झारखंडवासियों से क्यों डरते हैं। 
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी कार्यालय के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि सोरेन ईडी के सामने अभी पेश नहीं हुए हैं और उन्होंने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर तीन हफ्ते की मोहलत मांगी है। इस बीच अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


मैंने अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो
आगे उन्होंने कहा कि मुझे ईडी ने आज तलब किया है जबकि मेरा पहले से ही आज छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम है। अगर मैंने इतना बड़ा अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो।  साथ ही कहा कि पूछताछ क्यों हो रही है।आप झारखंडवासियों से क्यों डरते हैं। खबरों के मुताबिक, सीएम सोरेन की ईडी के सामने पेश होने की संभावना कम हैं वे आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे हैं। 



मैं ईडी, सीबीआई से नहीं डरता
सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ईडी, सीबीआई से नहीं डरता। भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को उतारा है। आगे उन्होंने कहा कि हमने अभी तक कुछ नहीं किया है। जब झारखंडी अपनी चीजो पर उतरेगा, तो वो दिन दूर नहीं जब आप लोगों को कहीं छिपने का मौका भी नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

 


हम ईडी की जांच में बाधा नहीं डालना चाहते
झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब 28 अक्तूबर को तय हुआ था कि सीएम हेमंत सोरेन आदिवासी उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे, फिर भी ईडी ने उन्हें आज तलब किया है। आगे कहा कि हम ईडी की जांच में बाधा नहीं डालना चाहते। सीएम ने आज कहा आप (ईडी) समन क्यों भेजते हैं? अगर मैं गलत हूं तो मुझे गिरफ्तार करो।

ईडी के समन के विरोध में झामुमो ने रांची में मार्च निकाला
अवैध खनन के एक मामले में सोरेन को ईडी के समन के विरोध में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ताों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी का झंडा लेकर मोराबादी मैदान में एकत्र हुए। 

वहीं कुछ प्रदर्शनकारी पारंपरिक धनुष और तीरों से लैस होकर मुख्यमंत्री के आवास तक गए। वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा और ईडी के दफ्तरों समेत कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईडी द्वारा सोरेन को तलब करने के बाद बुधवार शाम को कांग्रेस और राजद के सत्तारूढ़ गठबंधन ने सीएम आवास पर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें