फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीएम सोरेन ने 504 लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना उनकी प्रतिबद्ध

Thu, 29 Jun 2023 05:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

छात्रों को अपने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कल्याण गुरुकुल, नर्सिंग और कौशल कॉलेज का दौरा किया। यहां उन्होंने 504 छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कौशल कॉलेज में एक नवनिर्मित कैफे का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


छात्रों को अपने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी के लिए सरकार उनकी आजीविका सुरक्षित करने में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्गों के छात्रों को आगे लाने का प्रयास कर रही है। 
कॉलेज के दौरे के दौरान, झारखंड के मुख्ममंत्री ने समान नागरिक संहिता पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री को रोजगार देने और महंगाई पर लगाम कसनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें