चतरा जिले के चतरीमाउ गांव में मंगलवार को एक ही घर के दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई गांव में पास के तालाब में नहाने के लिए गए थे और नहाते समय ज्यादा पानी वोले क्षेत्र में चले गए जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई। दोनों भाई लखन भुईयां और बुधन भुईयां जब देर तक नहा कर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की।
खोजते-खोजते जब वे तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेढ़ पर दोनों के कपड़े पड़े हुए हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उनकी तलाश शुरु की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब से उनके शव बरामद कर उन्हें बाहर निकाला।