फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम हेमंत ने दी सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

Tue, 13 May 2025 05:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार झारखंड के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. झारखंड में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.16% और 12वीं में 88.16% विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'  पर  विद्यार्थियों को बधाई देते हुए लिखा है "सीबीएसई 12वीं और 10वीं परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत करते रहें। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना करता हूं। आज इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधनों को भी मैं हार्दिक बधाई देता हूं, जोहार करता हूं।”



मुख्यमंत्री का यह संदेश उन छात्रों को भी सम्बोधित करता है जो इस बार उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, उन्हें निराश न होने और आगे भी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही, उन्होंने सफलता में योगदान देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों को भी सम्मानपूर्वक धन्यवाद और शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


88.39% प्रतिशत रहा रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 का पास प्रतिशत 88.39% रहा। इस बार परीक्षा के लिए 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए। पिछले साल पास प्रतिशत 87.98% था, यानी इस बार 0.41% की हल्की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें:  झारखंड में छह युवकों ने लड़की से किया दुष्कर्म, शादी समारोह में गई पीड़िता से दरिंदगी

देशभर के 17 रीजन में से विजयवाड़ा सबसे आगे रहा, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम दूसरे नंबर पर रहा, जहां 99.32% रिजल्ट रहा। वहीं, प्रयागराज सबसे पीछे रहा और उसका पास प्रतिशत 79.53% रहा। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 95.37% और दिल्ली ईस्ट का 95.06% रहा चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 91.61%, पंचकूला का 91.17% और देहरादून का 83.45% रहा।
विज्ञापन


स्कूलों की बात करें तो जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां 99.29% छात्र पास हुए। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.57% रहा, जबकि निजी स्कूलों का सबसे कम 87.94% रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें