फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFC Loan: झारखंड मंत्रिमंडल ने डिस्कॉम को 750 करोड़ रुपये के पीएफसी ऋण की सुविधा के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Thu, 15 Dec 2022 03:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

यह मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई। बिजली उत्पादन कंपनियों पर भारी बकाया के बीच राज्य बिजली कटौती से जूझ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार ने बुधवार को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) को 750 करोड़ रुपये का ऋण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, ताकि बिजली उत्पादक कंपनियों के बकाए का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


यह मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई। बिजली उत्पादन कंपनियों पर भारी बकाया के बीच राज्य बिजली कटौती से जूझ रहा है। कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने कहा, राज्य सरकार ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को बिजली उत्पादन कंपनियों को बकाया भुगतान के लिए पीएफसी से 750 करोड़ रुपये के ऋण की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने कहा कि झारखंड का बिजली बकाया लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। कैबिनेट ने राज्य में तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए तीन विधेयकों को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें