फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राज्यपाल ने लौटाया आबकारी बिल, भाजपा ने बताया- साहसिक कदम, हेमंत सरकार से वापस लेने की मांग

Thu, 24 Nov 2022 02:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इस विधेयक ने राज्य को नुकसान पहुंचाया है और ऐसी चीजों को विधेयक में शामिल किया गया, जिससे राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
शराब नीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने हेमंत सोरेन सरकार के आबकारी संशोधन विधेयक-2022 को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस विधेयक को पुनर्विचार के लिए सरकार के पास वापस लौटा दिया है। अब इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


झारखंड भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे साहसिक कदम बताते हुए कहा कि झारखंड आबकारी संशोधन विधेयक शराब विक्रेताओं के हित में है। इससे राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है। 

सरकार वापस ले विधेयक 
भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, भाजपा शुरुआत से ही इस विधेयक का विरोध करती आई है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से इस विधेयक को वापस लेने को कहा। प्रकाश ने कहा, राज्यपाल का फैसला राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता के हित में है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,  यह विधेयक भ्रष्ट लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन


नुकसान पहुंचाने वाला बिल 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इस विधेयक ने राज्य को नुकसान पहुंचाया है और ऐसी चीजों को विधेयक में शामिल किया गया, जिससे राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, यह विधेयक यहां के लोगों और शराब उद्योग, व्यापार और रोजगार से जुड़े लोगों को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें