फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार; हथियार भी जब्त

Thu, 25 Sep 2025 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार मिश्रा उर्फ शौम्या मिश्रा निवासी मरार, रांची रोड, रामगढ़, मंगलेश कुमार निवासी बरवाअड्डा, धनबाद और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु निवासी महुगाई कला, हजारीबाग के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ जिले में भुरकुंडा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छापेमारी कर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने न केवल भुरकुंडा की दोनों फायरिंग घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी, बल्कि कुज्जू क्षेत्र में फिर से वारदात की योजना बनाने की बात भी कबूल की।

गौरतलब है कि 18 अगस्त 2025 को सयाल भुरकुंडा स्थित आरए माइनिंग साइट और 29 अगस्त 2025 को सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा स्थित पप्पू जैन के साइट पर फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में पतरातु (भुरकुंडा) थाना में कांड संख्या 209/25 और 220/25 दर्ज की गई थी।

इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पतरातु गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। 24 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढे़ं; चाईबासा में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, 10 माओवादी मुख्यधारा में लौटे; सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार मिश्रा उर्फ शौम्या मिश्रा निवासी मरार, रांची रोड, रामगढ़, मंगलेश कुमार निवासी बरवाअड्डा, धनबाद और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु निवासी महुगाई कला, हजारीबाग के रूप में हुई। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल (एक 7.65 एमएम, एक देशी), सात जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि भुरकुंडा फायरिंग राहुल दुबे के निर्देश पर की गई थी। साथ ही वे कुज्जू (महुआटुंगरी) में फायरिंग की योजना भी बना रहे थे।

तुषार मिश्रा के खिलाफ पहले से रांची और रामगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ पतरातु गौरव गोस्वामी के साथ कई थाना और ओपी प्रभारी शामिल थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें