फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चाईबासा में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, 10 माओवादी मुख्यधारा में लौटे; सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

Thu, 25 Sep 2025 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: आत्मसमर्पण का कार्यक्रम चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 माओवादी मुख्यधारा में लौटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आई है। चाईबासा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं, जो लंबे समय से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे। ये सभी विभिन्न उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त थे और हत्या, मुठभेड़, विस्फोटक गतिविधियां, यूएपीए और सीएलए जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।

डीजीपी की मौजूदगी में आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण का कार्यक्रम चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में कुख्यात नक्सली रांदो बोइपाई उर्फ कांति बोइपाई भी शामिल है।
विज्ञापन


पढ़ें; सीवान में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली; घायल पटना रेफर
विज्ञापन


नक्सलियों पर अब तक की कार्रवाई
राज्य पुलिस की जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक जिले में 9631 अभियान चलाए जा चुके हैं। इन अभियानों में 175 नक्सली गिरफ्तार हुए, जबकि 10 मुठभेड़ में मारे गए। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि जो लोग अब भी जंगलों में भटके हुए हैं, वे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। सरकार और पुलिस उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का मौका देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें